उमैर क़ुरैशी सिवनी (मप्र.) - सिवनी जिले के कुरई वन परिक्षेत्र के जंगल के गड्ढे में 27 फरवरी शनिवार सुबह एक वयस्क नर बाघ का पांच दिन पुराना शव वन अमले को गश्ती के दौरान मिला है।गड्ढे से उठ रही दुर्गंध के बाद मैदानी अमले को बाघ के शव का पता चला।वन अमले ने डॉग स्क्वायड की मदद से शिकार में शामिल फतेहपुर गांव निवासी दो आरोपियो को गिरफ्तार कर छानबीन शुरू कर दी है।दक्षिण सामान्य वनमंडल के वन परिक्षेत्र कुरई अंतर्गत गोरखपुर बीट में मृत मिले नर बाघ उम्र करीब 10 साल बताई गई है।जंगल में 40 से 50 मीटर तक बाघ का शव घसीटकर गड्ढे में फेंका गया है। वन अमले ने फतेहपुर गांव निवासी किशोर कुमरे (33) व उसके भाई रमेश कुमरे (19) को गिरफ्तार किया है, दोनों आरोपितों से मामले में पूछताछ की जा रही है। पेंच नेशनल पार्क के वन्यप्राणी चिकित्सक डॉ.अखिलेश मिश्रा व वन अधिकारियो की मौजूदगी में पोस्ट मार्टम कराकर बाघ का शव जला दिया गया है।
इनका कहना हैपेंच पार्क के डॉग स्क्वायड की मदद से घटनास्थल पर सर्चिंग कराने में जीआई तार लगाकर जंगल में करंट फैलाने के सबूत मिले हैं। बिसरा जांच के लिए फारेंसिक लैब भेजा जा रहा है। सुरेंद्र कुमार तिवारी, डीएफओ दक्षिण सामान्य वनमंडल सिवनी