संतोष जैन जबलपुर । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद विष्णुदत्त शर्मा और प्रदेश सह संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा का दिल्ली से जबलपुर अल्प प्रवास हुआ। वे कुछ देन रूकने के बाद सीधे कटनी के लिए रवाना हो गए। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से नगर निगम चुनाव के लिए तैयार रहने को कहा। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति के प्रस्तावित 6-7 मार्च के दौर के बाद कभी भी चुनाव की घोषणा हो सकती है। इसलिए वार्ड में अपनी सक्रियता बढ़ा दे। प्रदेश अध्यक्ष से मिलने वाले ज्यादातर कार्यकर्ता निकाय चुनाव में उम्मीदवारी करना चाह रहे हैं ऐसे में प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी गाइडलाइन के हिसाब से ही टिकट तय करने का भरोसा दिया। इस दौरान उन्होंने शहर के हालचाल भी पूछा। पार्टी कार्यकर्ताओं को बताया कि जल्द ही रायशुमारी शुरू होगी। जिसमें जनप्रतिनिधियों से सलाह के बाद नाम तय होंगे।प्रदेश अध्यक्ष एवं सह संगठन महामंत्री वायुयान से डुमना एयरपोर्ट पहुंचे। जहां से संभागीय कार्यालय रानीताल में कुछ देर रुकने के पश्चात सड़क मार्ग से कटनी रवाना हुए। प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा कटनी एवं सतना जिले के दौरे पर रहेंगे।
जबलपुर पहुंचने पर प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश सह संगठन महामंत्री का स्वागत नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर, प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, पूर्व विधायक शरद जैन, अंचल सोनकर, प्रभात साहू, डॉ विनोद मिश्रा, अभिलाष पांडे, राममूर्ति मिश्रा, संदीप जैन, राजेश मिश्रा, कमलेश अग्रवाल, जय सचदेवा, नवीन रिछारिया, विवेक शर्मा, रंजीत पटेल, सोनू बचवानी, शशिकान्त सोनी, शिवम तिवारी, लालू श्रीवास्तव, जीतू कटारे, राहुल दुबे, टिकेन्द्र यादव, योगेश लोखंडे, सब्बीर अंसारी, मुज्जमिल अली, रविन्द्र पचौरी, श्रीकान्त साहू, रवि शर्मा आदि कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।