नैनपुर से राजेन्द्र ठाकुर की रिपोर्ट - प्रदेश व केंद्र सरकार में बढ़ते भाजपा के हिटलर शाही शासन के रवैया के खिलाफ आज ब्लॉक कांग्रेस ने प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत भूरिया के नेतृत्व में नैनपुर में विशाल हुंकार रैली का आयोजन किया गया।
विक्रांत भूरिया ने अपने उद्बोधन में केंद्र और राज्य की सरकारों को महंगाई के विरोध में जमकर कोसा पेट्रोल डीजल गैस के बढ़ते दाम, महिलाओं पर हो रहे अत्याचार, भा ज पा के कार्यकर्ताओं द्वारा गुंडागर्दी करने, लगातार बढ़ती महंगाई सेे आम नागरिकों का जीना दूभर हो गया है । वहीं केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए भूरिया ने कहा कि शासकीय संस्थाओं को निजी हाथों में बेचकर निजीकरण को बढ़ावा दे रही है। नैनपुर नगर पालिका के 3 साल पूरा होने पर घोषणा पत्र के वादे को पूरा नहीं किया गया है नैनपुर नगर पालिका द्वारा 1000 दुकान बनाने के संबंध में झूठा वादा किया गया।
वही नगर पालिका नैनपुर मैं सैकड़ों कार्यकर्ता के साथ पहुंच कर नगर पालिका के वादाखिलाफी एवं भ्रष्टाचार के विरोध में गंभीर आरोप लगाकर नगर पालिका नैनपुर का घेराव किया गया।
यह रहे उपस्थित
बिछिया विधायक नारायण सिंह पट्टा, निवास विधायक डॉ अशोक मसकोले
सहित बड़ी संख्या में युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।